ईरान की विशेषज्ञ परिषद मजलिसे ख़ुबरगान के अध्यक्ष आयतुल्लाह महदवी कनी ने देश की जनता और राजनेताओं का आगामी संसदीय चुनावों पर ध्यान केन्द्रित करने का आहवान किया है।मंगलवार को परिषद की बैठक में आयतुल्ला महदवी कनी ने राजनैतिक दलों के बीच आपसी सदभावना की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आपसी मतभेद को भुलाकर एकता पर ध्यान देना चाहिए और एक दूसरे की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।ईरान में आगामी मार्च महीने में संसदीय चुनाव होने वाले हैं जिनमें 290 सीटों के लिए 4 हज़ार से अधिक प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुक़ाबला होगा। समाचार समाप्त........166
5 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 264055
आयतुल्लाह महदवी कनी ने देश की जनता और राजनेताओं का आगामी संसदीय चुनावों पर ध्यान केन्द्रित करने का आहवान किया है